शासन के आदेश के बावजूद 

एक्सट्रा क्लास के नाम पर कक्षाएं की जा रही संचालित


बैतूल। मप्र शासन स्कूल शिक्षा विभाग भोपाल के उप सचिव प्रमोद सिंह ने आदेश जारी किए हैं कि वर्तमान में भीषण गर्मी एवं तापमान में अप्रत्याशित वृद्धि के कारण विद्यार्थियों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव को दृष्टिगत रखते हुए प्रदेश में संचालित समस्त शिक्षण संस्थाओं में विद्यार्थियों के लिए 19 जून ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित करता है। कक्षाएं 20 जून से प्रांरभ होगी। इसके बावजूद कुछ निजी स्कूल इस नियम को ताक पर रखकर शालाएं संचालित कर रहें हैं। स्थानीय एलएफएस सहित कई स्कूलों में कक्षा 10वीं और कक्षा 12 वीं की कक्षाएं एक्सट्रा क्लास के नाम पर संचालित की जा रही है। जिससे बच्चों के डिहाईड्रेशन, हीट स्ट्रोक की संभावना है। अभिभावकों ने मांग की है कि शासन के आदेश के अनुसार अवकाश घोषित किया जाए। 



Comments

Popular posts from this blog