33 पार्षद एक साथ माह में 2 बार जनसुनवाई करें
झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ ने रखी मांग
बैतूल। झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ मप्र कांग्रेस कमेटी के द्वारा नपा परिषद अध्यक्ष पार्वती बाई बारस्कर और मुख्य नगर पालिका अधिकारी को पार्षदों का जनसुनवाई के संबंध में ज्ञापन सौंपा। इस संबंध में प्रदेश उपाध्यक्ष रमेश भाटिया ने कहा कि बैतूल शहर के 33 वार्डो में 33 पार्षद हैं। जिसमें कई बार वार्ड वासी अपनी समस्या को लेकर पार्षद तक नहीं पहुंच पाते हैं। जिसके लिए नगर पालिका परिषद बैतूल में माह में दो दिन निर्धारित किया जाए जिसमें सभी 33 पार्षद एक साथ नपा बैतूल में एक साथ (जनसुनवाई) बैठे। जिससे सभी वार्डवासी आकर उनसे भेंट कर अपनी समस्या रख सकते हैं। और धीरू शर्मा ने कहा कि यह एक अनूठी पहल होगी और प्रदेश में यह अपने आप में नया मॉडल होगा। ज्ञापन में जनहित में पार्षदों की सर्वसम्मति से रूपरेखा तैयार कर योजना के क्रियान्वयन करने की मांग की गई। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री प्रवीण तिवारी, नवल ठाकुर, जिला उपाध्यक्ष दीपक नामदेव, मणि मंडल, रोहित ठाकुर, राकेश गुप्ता, वसीम खान, साबिर मंसूरी, दिनेश आर्य, रेहमान भाई, संजय ठाकुर, सुरेश मालवी सहित संगठन के पदाधिकारी और सदस्य मौजूद थे।

Comments
Post a Comment