शासकीय स्कूलों की हालत खराब, निजी स्कूल उठा रहे फायदा:ठाडेश्वर महावर
शिवसेना का स्थापना दिवस संपन्न
बैतूल। शिवसेना का स्थापना दिवस खुशबु लॉन शिवसेना के प्रदेश प्रभारी ठाडेश्वर महावर, मप्र राज्य प्रमुख राजीव चतुर्वेदी, प्रदेश उपाध्यक्ष पिंटु राठौर, प्रदेश सहसंपर्क प्रमुख राकेश विश्वकर्मा, जिला अध्यक्ष विज्जु घले के आतिथ्य में और जिला अध्यक्ष विजेन्द्र गोले की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इस मौके पर ठाडेश्वर महावर ने कहा कि सरकार की बेरूखी के कारण प्रदेश में रोजगार और शिक्षा के बहुत बुरे हाल है। उन्होने कहा कि शासकीय विद्यालयों की हालत खराब है जिसका लाभ निजी स्कूलों को मिल रहा है और वह मनचाही फीस वसूल रहें हैं। श्री महावर ने कहा कि शिवसेना एक निर्धारित शिक्षा शुल्क के लिए बड़े संघर्ष की रूपरेखा बना रही है। राजीव चतुर्वेदी ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में शिवसेना प्रदेश में पूरी ताकत के साथ उतरेगी। उन्होने कहा कि शिवसेना प्रदेश में एक बेहतर विकल्प के रूप में उतरने को तैयार है। कार्यक्रम का संचालन मीडिया प्रभारी रोहित सावनेर ने और आभार नगर प्रमुख प्रदीप जैसवाल ने व्यक्त किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जगदीश पंवार, शंकर मासेादकर, उषा अतुलकर, छाया प्रजापति, शशि चौरसिया, रवि बेले, संदीप काले, रिंकु ठाकरे, दीपक यादव, मुकेश नागले, मोनू वटकर, राहुल पुर्वे, मीरा पंवार, सुधा खंडागरे, संतोष वाघमारे सहित बड़ी संख्या में संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे।
.jpeg)
.jpeg)
Comments
Post a Comment