हेमंत खंडेलवाल ने मंदिर टीन शेड निर्माण के लिए भेंट किए 51 हजार रूपए
देवी जागरण संपन्न
बैतूल। खेड़ापति माता मंदिर समिति सदर के तत्वावधान में देवी जागरण कार्यक्रम संपन्न हुआ। जागरण में श्री श्री मां शीतला जागरण गु्रप द्वारा प्रस्तुति दी गई और कार्यक्रम पूर्व सांसद हेमंत खंडेलवाल और नपा अध्यक्ष पार्वती बाई बारस्कर के आतिथ्य में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ हेमंत खंडेलवाल ओर पार्वती बाई बारस्कर द्वारा आरती और पूजन कर किया गया। जागरण के दौरान शिव तांडव, हनुमान जी, शेरावाली माता की मनमोहक झांकिया प्रस्तुत की गई। श्री खंडेलवाल ने मंदिर में टीन शेड निर्माण के लिए 51 हजार रूपए की सहायता राशि दी। अनिल पवार एवं सौरभ ठाकुर ने सभी सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस मौके पर हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि खेड़ापति मंदिर सदर बहुत ही प्राचीन और सिद्ध मंदिर है और मंदिर समिति द्वारा किया गया यह भव्य आयोजन सराहनीय है। उन्होने कहा कि मंदिर समिति को जब भी आवश्यकता होगी वह सहायता के लिए तत्पर रहेंगे। श्री खंडेलवाल ने मंदिर में और मंदिर की हमेशा गरिमा बनाएं रखे। इस अवसर पर प्रमुख रूप से बाल कल्याण समिति अध्यक्ष कपिल वर्मा, पार्षद पवन यादव, पार्षद रधुनाथ लोखंडे, कृष्णा डुडेले, उत्तम धोटे, अनिल जैन, विजय कांत परसाई आदि मौजूद थे। हजारो श्रद्धालु देर रात भजनों का लुत्फ लेते रहे।
.jpeg)
.jpeg)
Comments
Post a Comment