बिना कोचिंग के गांव के बच्चे ने प्रथम स्थान प्राप्त किया

सांदीपनि विद्यालय के यश ने 12वीं में प्राप्त किए 91.6 प्रतिशत


बैतूल। प्रतिभाएं की कमी गांवों में भी नहीं है बस उन्हें एक अवसर की तलाश होती है और वह स्वयं को सिद्ध कर देते हैं। विगत दिनों मप्र शिक्षा मंडल ने 12वीं कक्षा के नतीजे घोषित किए हैं। जिसमें ग्राम लिखड़ी तहसील आमला निवासी सांदीपनि विद्यालय बैतूल बाजार के कक्षा 12वीं कृषि संकाय के छात्र यश साहू ने 91.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। अनाज के व्यापारी खोमेश साहू के पुत्र यश ने यह सफलता बिना कोचिंग क्लास के खुद की मेहनत से हासिल की है। यश की उपलब्धि पर स्कूल स्टाफ, ईष्ट मित्रों और परिजनों ने बधाई दी है।
 

Comments

Popular posts from this blog