आज पूरे उमंग के साथ खेली जाएगी फूलों की होली
बैतूल। वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर में फूलों वाली होली विश्व प्रसिद्ध है। इस होली की विशेषता है कि इसमें कोई वाद-विवाद नहीं होता है और न ही रासायनिक रंग के कारण त्वचा, आंखों आदि प्रभावित होती है। ऐसे ही विगत कई वर्षो से शिव मंदिर प्रांगण विनोबा वार्ड गंज में रंग पंचमी के अवसर पर वार्डवासियों द्वारा फूलों की होली खेली जाती है। इस संबंध में बीआर खंडागरे ने बताया कि इसी तरह ब्रज की होली को भगवान के साथ आत्मीय प्रेम संबंध की अभिव्यक्ति मानी जाती है और एक दूसरे के दुराभाव भी नहीं होता है। आज रविवार शाम 6 बजे पूरे उमंग के साथ वार्डवासी फूलों की होली खेलेंगे। श्री खंडागरे ने सभी से उपस्थित होने का आग्रह किया है।

Comments
Post a Comment