प्रकृति के संतुलन के लिए पौधे आवश्यक: डॉ.मनीष लशकरे
मोती वार्ड में किया पौधारोपण
बैतूल। मकर संक्रांति के अवसर पर श्रीराम रेजिडेंसी मोती वार्ड में नवदुर्गा सेवा समिति और गौतम सेवा समिति द्वारा मौलश्री के पौधों का पौधारोपण किया गया। पौधारोपण कार्यक्रम में डॉ.मनीष लशकरे विशेष रूप से उपस्थित थे। इस मौके पर डॉ.लशकरे ने कहा कि आज देश के कुछ महानगरों की स्थिति बहुत गंभीर है और वह वायु प्रदूषण से जूझ रहें हैं। वायु प्रदूषण फेफड़ों के कामकाज को प्रभावित कर सकता है, अस्थमा और श्वसन तंत्र के संक्रमण के खतरे को बढ़ा सकता है। प्रदूषण को रोकने में पौधे बहुत कारगार होते हैं साथ ही स्वच्छ ऑक्सीजन देते है जिसका हमारे शरीर पर अनुकूल प्रभाव पड़ता है। प्रकृति के संतुलन के लिए पौधे आवश्यक हैं। उन्होंने कहा कि हम खुशनसीब हैं कि हमारा जिले में जंगल और हरियाली है और इसे बनाए रखना हमारा दायित्व है। अनिल झाम ने कहा कि सभी व्यक्ति अपने जीवन में कम से कम पांच पौधे लगाकर उनका संरक्षण जरूर करना चाहिए। पौधारोपण कार्यक्रम में अनिल झाम, दिलीप देशमुख, प्रेमलाल सुरजाये, शुभम लोखंडे, तिवारी, श्री घोटे एवं कॉलोनी की महिलाएं श्रीमति मनीषा कडू,कंचन देशमुख, श्रीमती पाटिल ने पौधारोपण में सहयोग किया साथ ही कॉलोनी को हरा भरा रखने का संकल्प लिया।
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
Comments
Post a Comment