शिक्षा प्रत्येक बच्चे का मूलभूत अधिकार

बैतूल। शिक्षा प्रत्येक बच्चे का मूलभूत अधिकार है, और कोरोना काल में शिक्षा के क्षेत्र में कार्य कर रहें हैं वे निसंदेह सराहना के पात्र हैं। यह बात राष्ट्रीय मानव अधिकार अपराध एवं भ्रष्टाचार विरोधी ब्यूरो द्वारा शिक्षा को डिजीलेप के माध्यम से बच्चों तक पहुंचाने और उन्हें शिक्षा प्रदान करने के कार्य को व्यवस्थित करने के लिए डिस्ट्रिक्ट प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर सुबोध शर्मा को प्रशस्ति पत्र दे कर सम्मानित करते समय संगठन की राष्ट्रीय उपसचिव श्रीमती मीना खंडेलवाल ने कही। इस दौरान बीएसी अभिलाषा बाथरी को भी नि:शक्त बालिका छात्रावास में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सम्मानित किया गया। व विधिक सलाहकार संजय शुक्ला ने कहा कि कोराना काल में बच्चों तक शिक्षा को पहुंचाना आसाना नहीं है। जिस तरह प्रशासन, पुलिस और डॉक्टर्स ने कोरोना काल में सेवा दी है उसी तरह शिक्षकों ने भी अपना दायित्व निभाया है। सुबोध शर्मा ने कहा कि कोई भी बच्चा  शिक्षा के अधिकार से  वंचित नहीं रहेगा। सभी के लिए  शिक्षा की व्यवस्था की जा रही है। इसके बारे में बताया गया । इस अवसर पर प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष तूलिका पचोरी, जिला प्रभारी डॉ.चंद्र किशोर मानकर, जिला कार्यकारी अध्यक्ष प्रबल वर्मा, ब्लॉक उपाध्यक्ष यशवंत धोटे, कार्यकारिणी सदस्य लता नागले उपस्थित थे।

Comments

Popular posts from this blog