भीम आर्मी की बैठक संपन्न, हुआ कार्यकारिणी का विस्तार
बैतूल। ग्राम बोरगांव, तहसील मुलताई में भीम आर्मी भारत एकता मिशन की कार्यकारिणी के विस्तार को लेकर बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में मप्र नर्मदा पुरम संभाग प्रभारी एड.राकेश महाले की सहमति से, जिला अध्यक्ष सिद्धार्थ झरबडे के आदेशानुसार जिला महासचिव की अनुसंशा से जिला उपाध्यक्ष अनिल पाटिल  जिला कोषाध्यक्ष जितेंद्र कापसे ने ग्रामों की कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए ग्राम अध्यक्ष अजय कापसे, उपाध्यक्ष राजेश्वर खातरकर, कार्यवाहक अध्यक्ष देवानंद कापसे, संयोजक जितेंद्र हिवराले, सचिव रोशन कापसे, कोषाध्यक्ष देवेंद्र कापसे, सह सचिव विजय कापसे, प्रवक्ता अभिषेक अंबुलकर, मीडिया प्रभारी अरविंद कापसे, सदस्य विनोद कापसे, कोमल कापसे, चंद्रशेखर कापसे,भावेंद्र झरबडे, ललित मोहबे,आशीष पाटिल की नियुक्ति की घोषणा की और उन्हें नियुक्ति पत्र सौंपे। उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने भारतीय सविंधान व महापुरुषों के विचारों को जन जन तक पंहुचाने की शपथ ली। 
संग़ठन के जिला कोषाध्यक्ष ने कहा कि हम समाज के अंतिम छोर के व्यक्ति एवं शोषित व्यक्ति के लिए हमेशा खड़े रहेंगे, हमारे पूर्वजों ने हमे संघर्ष करना सिखाया है जो कि हमारे रगों में है। हमे हमारे हक अधिकारों से कोई वंचित नही कर सकता। हमारी एकता ही हमारी ताकत है। जिला उपाध्यक्ष अनिल पाटिल ने कहा कि अभी वर्तमान में पहले की ही भांति लगातार हमारे समाज का शोषण हो रहा है गुना की घटना इसका प्रमाण है। बैठक में संगठन के पदाधिकारी और सदस्य मौजूद थे। 

Comments

Popular posts from this blog