गुना के पीडि़तों को न्याय नही मिला तो होंगा उग्र आंदोलन: झरबड़े
बैतूल।भीम आर्मी भारत एकता मिशन बैतूल के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने शनिवार जिला प्रशासन को महामहिम राज्यपाल मध्यप्रेदश के नाम गुना में दलित दंपति के साथ हुई, हृदय विदारक अमानवीय घटना के विरोध में ज्ञापन सौपा। इस संबंध में जिला अध्यक्ष सिद्धार्थ झरबड़े ने आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश में दलितों पर अत्याचार बढ़ता जा रहा हैं। हाल ही में प्रदेश के जिला गुना के थाना कैंट के अंतर्गत चक निवासी दलित किसान दंपति पर पुलिस द्वारा बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज की गई एवं बुलडोजर से उसकी कड़ी मेहनत एवं 2 लाख रुपए कर्ज लेकर उगाई गई फसल भी तबाह कर दी गई। जिसके कारण उस गरीब बेसहारा को कीटनाशक पीने पर मजबूर होना पड़ा। श्री झरबड़े ने आरोप लगाया कि पुलिस फिर भी उन्हें अमानवीय तरीके से बच्चों के सामने मरती रही। यहां तक कि उक्त गरीब किसान की पत्नी को भी बर्बरता के साथ मारा और उसके कपड़े फाड़ दिए। साथ ही छोटे-छोटे बच्चों को भी मारा। जबकि पुलिस के साथ न सम्बंधित थाने का टीआई था, और न ही एसडीएम उक्त कार्यवाही में शामिल था। उन्होने कहा कि पुलिस के पास कोर्ट का आदेश भी नहीं था। फिर पुलिस किस नियम अंतर्गत कब्जा हटाने गई थी। ज्ञापन में मांग की गई है कि गुना जिला प्रशासन के सभी जिम्मेदार प्रशासनिक पदाधिकारियों के विरूद्ध एट्रोसिटी के अंतर्गत कार्यवाही की जाए और पीडि़त परिवारों को 30 लाख का मुआवजा दिया जाए, बच्चों को उच्च शिक्षा की व्यवस्था की जाए, कर्नाटक राज्य की तर्ज पर मध्यप्रदेश में भी दलित आदिवासी लॉ बोर्ड बनाया जाए, गुना कांड की जांच सीबीआई से करवाई जाए, जिस जमीन पर विवाद हुआ वह जमीन पीडि़त व्यक्ति के नाम पर की जाए, ताकि वह अपना 2 लाख रुपए का कर्ज चुका सके। प्रदेश महासचिव एड.राकेश महाले ने कहा कि अगर मामले में उचित कार्यवाही पूरी नहीं हुई, एवं हमारी मांग पूरी नहीं कि गई तो, भीम आर्मी को राष्ट्रीय स्तर पर जातिगत शोषण के विरुद्ध उग्र आंदोलन करने पर मजबूर होना पड़ेगा। इस अवसर पर जिला प्रभारी जितेंद्र गोले, संविधान बचाओ संघर्ष समिति के संयोजक अरुण डोंगरे, जिला उपाध्यक्ष अनिल पाटिल,सचिन पाटिल,जिला महासचिव आकाश कापसे,शुभम आसरेकर,जिला कोषाध्यक्ष जितेंद्र कापसे,जिला सचिव रामा अतुलकर,जिला सहसचिव शुभम कापसे,जिला कार्यालय सचिव राहुल खातरकर,जिला संग़ठन मंत्री योगेश इंगले,जिला सदस्य नीरज अम्बुलकर,योगेश वामनकर,अरविंद मासतकर, विधिक सलाहकार लवकुश निरापुरे,घोड़ाडोंगरी ब्लॉक् सचिव राजेश पाटिल,बहुजन मुक्ति पार्टी सुखराम निरापुरे एवं सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Comments
Post a Comment