जैविक खाद नि:शुल्क वितरण किया
बैतूल। प्रदेश सहित पूरे जिले में यूरिया की कमी आ रही है और यह सभी को पता है कि यूरिया के उपयोग से भूमि और मानव के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। यह बात धरनीधरा जैविक कृषि उत्पाद के सोनू जसुजा ने नि:शुल्क जैविक खाद वितरण के दौरान कही। कार्यक्रम के दौरान जिले भर से आए कृषक बंधुओं को जैविक खाद के पैकिट वितरित किए गए। राहुल मिश्रा ने बताया कि आज रासायनिक खाद को छोडक़र कृषकों का रूझान जैविक खाद की ओर हो रहा है। चिकित्सक भी मानते हैं रासायनिक खाद के उपयोग से मानव और पशुओं पर भी इसका दुष्प्रभाव हो रहा है और जैविक खाद रासायनिक खाद की तुलना में सस्ती और अधिक प्रभावशाली होती है। इस अवसर पर जिले के ग्रामीण अंचल से आए कृषक रोहित यादव, प्रकाश लोखंडे, राकेश यादव, सुरेश लोधी, संतोष यादव, श्याम गुप्ता, गुलाबराव साहू, वातुजी मोंगरकर, पृथ्वीराज सूर्यवंशी, धरनीधरा के दीपक कश्यप, अंजु सिंह मौजूद थे।

Comments
Post a Comment