नहीं भूले अपना कर्तव्य, पूर्व छात्रों स्कूल में किया पौधारोपण

बैतूल। व्यक्ति जीवन भर अपनी स्कूल की यादों को कभी नहीं भूलता है, इन्ही यादों को और यादगार बनाने के उद्देश्य से हमने आज पौधारोपण किया है। यह बात सरस्वती विद्या मन्दिर कालापाठा बैतूल में विद्या भारती मध्यभारत प्रान्त की योजनानुसार हरियाली अमावस्या के पावन पर्व ‘एक पौधा एक संकल्प’ पर विद्यालय के पूर्व छात्रों द्वारा पौधारोपण के दौरान कही। पूर्व छात्र हंसराज रघुवंशी, मोहित सोलंकी ने बताया कि भारतीय संस्कृति में प्राचीनकाल से पर्यावरण संरक्षण पर विशेष ध्यान दिया जाता रहा है, हरियाली अमावस्या के पावन अवसर पर एक पौधा आप भी जरूर लगाएं और उसे वृक्ष बनाने का संकल्प ले । विभिन्न वर्षो में अध्यापन किए ऐसे छात्र अपनी मेहनत से देश विदेश में सेवाएं दे रहे हैं वे कोरोना काल के कारण अपने गृह निवास पर होने के कारण इस कार्यक्रम मे उपस्थित हुए । जिसमें पूर्व छात्र अस्मिता बेले, जिज्ञासा रघुवंशी, भानूश्री साहू, ब्रजेश पवार, अर्चना रघुवंशी, धीरेन्द्र रघुवंशी, राजा बेले, नीलेश जैन, विक्की यादव द्वारा विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण किया । विद्यालय परिवार द्वारा पौधों को पालने का संकल्प लिया। वृक्षारोपण कार्यक्रम में विद्यालय प्राचार्य श्री उमेश पस्टारिया, प्रधानाचार्य श्रीमती सुरेखा ठाकुर, पूर्व छात्र परिषद प्रमुख श्रीमती शारदा जायसवाल एवं समस्त आचार्य परिवार उपस्थित थे ।

Comments

Popular posts from this blog