अतिथि शिक्षकों की मांगे जायज:सांसद

बैतूल। अतिथि शिक्षक संघ बैतूल द्वारा अपनी चार सूत्रिय मांगों को लेकर सांसद डीडी उइके को ज्ञापन सौंपा। इस संबंध में जिला अध्यक्ष केसी पंवार व बैतूल ब्लाक अध्यक्ष प्रमोद जागरे ने बताया कि हमारी चार सूत्रिय लंबित मांगों अतिथि शिक्षकों को गुरूजी की तर्ज पर नियमित किया जाए, अतिथि शिक्षकों को वर्ष में पूरे 12 माह का वेतन दिया जाए, कार्यरत अतिथि शिक्षकों को अगले शैक्षणिक सत्र में उसी संस्था में पुन: रखा जाए, कोविड-19 महामारी को देखते हुए इन्हें माह मई, जून एवं जुलाई 2020 का वेतन दिया जाए के निराकरण का निवेदन सांसद से किया है। बैतूल बाजार अध्यक्ष आशीष कोकने व राजू आठनेरे ने बताया कि हमारी मांगों को जायज मानते हुए संघ की मांगों के समर्थन में  सांसद डीडी उइके ने तत्काल मुख्यमंत्री को पत्र लिख कर अवगत कराया।  दुर्गेश मनोते व संजय सोनारे ने बताया कि संघ की मांगों को लेकर प्रदेश के अधिकतर सांसद और विधायक अपना समर्थन दे चुकें हैं। 

Comments

Popular posts from this blog