शिक्षा के बिना जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती
ओझाढाना के बच्चों को पाठ्य सामग्री की वितरित
बैतूल। राष्ट्रीय मानव अधिकार अपराध एवं भ्रष्टाचार विरोधी ब्यूरो और शिक्षा विभाग के द्वारा ओझाढ़ाना के बच्चों को शाला प्रवेश और शिक्षा के लिए विगत कई वर्षो से प्रेरित किया जा रहा है। इसी तारतम्य में बच्चों का माध्यमिक शाला विनोबा नगर में प्रवेश करवा कर उन्हें पाठ्य सामग्री वितरित की गई। बच्चों ने भी दिलचस्पी लेते हुए कहा कि अपने काम छोडक़र पढ़ाई करेंगे और अच्छे नागरिक बनेंगे। संगठन की राष्ट्रीय उपसचिव श्रीमती मीना खंडेलवाल ने बच्चों को समझाया कि शिक्षा के बिना जीवन अधूरा होता है और वर्तमान व आने वाले समय में शिक्षा के बिना जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती है। प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष तूलिका पचोरी ने कहा कि हम ओझाढाना में मोहल्ला क्लास में बच्चों को पढ़ाएंगे। शिक्षा विभाग की ओर से बीएसी श्रीमती अभिलाषा बाथरी व बृजेश गढ़वाल ने कहा कि विभाग लगातार इस क्षेत्र की मॉनिटरिंग कर बच्चों को शिक्षा की मुख्य धारा से जोडऩे के लिए प्रयासरत रहेंगे। सीएसी राजेश महाते सीएसी, मनोज आर्य एवं वाईकर मैडम ने भी बच्चों को मोहल्ला क्लास में के महत्व से बच्चों को अवगत कराया।

Comments
Post a Comment