कोरोना काल में डॉक्टर्स ने अहम भूमिका निभाई

डॉक्टर्स डे पर डॉक्टर्स का किया सम्मान




बैतूल। डॉक्टर्स जमीन पर भगवान के तुल्य है यह बात आज सिद्ध हो रही है जब वर्तमान में कोरोना महामारी के दौरान देश के लाखों डॉक्टर्स अपने और अपने परिवार की चिंता किए बिना रात दिन लोगों की सेवा में उपस्थित हैं। यह बात राष्ट्रीय मानव अधिकार अपराध एवं भ्रष्टाचार विरोधी ब्यूरो द्वारा डॉक्टर्स डे के उपलक्ष्य में डॉक्टरों को सम्मानित करते हुए संगठन की राष्ट्रीय उपसचिव श्रीमती मीना खंडेलवाल ने कही। उन्होने कहा कि कोरोना काल में डॉक्टर्स ने अहम भूमिका निभाई है। संस्था द्वारा नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ.एके पांडे , महिला रोग विशेषज्ञ डॉ कृष्णा मौशिक को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। संस्था की प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष तूलिका पचोरी ने डॉक्टर्स डे पर सभी डॉक्टर्स को हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की। इस अवसर पर डॉ.चंद्रकिशोर मानकर जिला प्रभारी बैतूल, जिला कार्यकारी अध्यक्ष प्रबल वर्मा, ब्लॉक उपाध्यक्ष यशवंत धोटे, लता नागले कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित थे। 

Comments

Popular posts from this blog