पुलिस आरक्षक भर्ती संख्या बढाई जाए
एनएसयूआई ने सौंपा ज्ञापन
बैतूल। आगामी मप्र पुलिस भर्ती प्रक्रिया में स्वीकृत पदों से अधिक पदों पर भर्ती करने के मांग को लेकर एनएसयूआई ने मुख्यमंत्री के नाम से जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। इस संबंध में संगठन के कार्यकारी जिला अध्यक्ष जितेन्द्र सिंह इवने ने बताया कि प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने पुलिस मुख्यालय में विभागीय समीक्षा के दौरान उन्होने पुलिस विभाग में आरक्षकों के रिक्त पदों की फाईल मंत्रालय से बुलाकर 4269 पदों पर पुलिस आरक्षक की भर्ती की स्वीकृति प्रदान की है। पुलिस महकमें में विगत 3 वर्षो से पुलिस आरक्षक भर्ती रूकी हुई थी जिसको ध्यान में रखते हुए पिछले कुछ दिन पहले गृहमंत्री ने 4269 पदों पर स्वीकृति दी है लेकिन मप्र में बेरोजगार युवाओं की संख्या अधिक होने के कारण पुलिस आरक्षक पदों में 20 हजार अधिक पदों पर पुलिस आरक्षक की भर्ती की जाए एवं पिछले 3 साल से पुलिस भर्ती नहीं होने के कारण कई युवाओं की पुलिस भर्ती के अनुसार वे अपात्र हो गए हैं। अक्षय गढ़ेकर ने बताया कि उन युवाओं को आयु में छुट दी जाए और शीघ्र पुलिस आरक्षक की भर्ती शुरू की जाए व प्रदेश के युवाओं की ही भर्ती की जाए साथ ही अन्य राज्यों के युवाओं को भर्ती प्रक्रिया में शामिल नहीं किया जाए। पुलिस आरक्षक पदों की भर्ती वर्तमान में स्वीकृत 4269 पदों के अनुसार होती है तो प्रदेश के युवा इसके विरूद्ध आंदोलन करेंगे। इस अवसर पर राहुल कास्दे, सुनील धुर्वे, मनीराम सलाम, अंकित इरपाचे, संदीप उइके, निलेश धुर्वे मौजूद थे।

Comments
Post a Comment