दवंडे अध्यक्ष, नागले सचिव बने 

बैतूल। भीम आर्मी भारत एकता मिशन के भीम आर्मी जिला प्रभारी जितेंद्र गोले की सहमति से संग़ठन मंत्री योगेश इंगले की अनुसंशा पर जिला अध्यक्ष सिद्धार्थ झरबडे  द्वारा ब्लॉक और ग्राम कार्यकारिणी का विस्तार किया। जिसमें आमला ब्लॉक सचिव अंकित नागले, सुरगाव ग्राम अध्यक्ष आशीष दवंडे को नियुक्त किया गया। इस मौके पर श्री झरबड़े ने कहा कि समाज के अंतिम छोर के व्यक्ति की हर संभव मदद, रोजगार के अवसर, शोषित लोंगों की आवाज उठाना, संविधान जनजागृति और बहुजनो के हक अधिकार के लिए संघर्ष करना एवं महापुरुषों के बताए मार्ग पर चलना ही हमारा लक्ष्य है। नवनियुक्त पदाधिकारियों को संगठन के पदाधिकारियों व सदस्यों ने बधाई दी। 

Comments

Popular posts from this blog