चीन हमारा सबसे बड़ा दुश्मन, चीनी सामान का बहिष्कार करो
विहिप बजरंगदल ने फूंका पुतला


बैतूल। विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल द्वारा दिलबहार चौक पर गलवान घाटी में भारत के शहीद जवानों को श्रद्धांजली दी व चीनी सामान का बहिष्कार करते हुए चीन के राष्ट्रपति जिनपिंग का पुतला दहन किया। इस मौके पर प्रांत गौरक्षा प्रमुख एवं विभाग संयोजक बजरंग दल कृष्णकांत गावंडे ने कहा कि अब हमें राष्ट्र के सबसे बड़े दुश्मन चीन के उत्पाद का बहिष्कार वृहद करना ही होगा क्योंकि अगर हम ऐसा नहीं करते हैं तेा चीन की आर्थिक स्थिति सुदृढ होगी और उसका उपयोग गोला बारूद के रूप में हमारे ही विरूद्ध किया जाएगा। उन्होने कहा कि यह सबसे उचित समय है चीन को सबक सिखाने का। जिला अध्यक्ष रामकुमार वर्मा ने कहा कि किसी भी देश की उसकी सबसे बड़ी ताकत उसकी आर्थिक क्षमता होती है और भारत में चीनी उत्पाद का बहिष्कार कर ही उसे सबक सिखाया जा सकता है। उन्होने कहा कि चीन की हमेशा से ही दोगली नीति रही है जिसमें वह भारत के विरूद्ध लॉबिंग करता है और भारत के विरूद्ध पाकिस्तान का साथ देता है। इस अवसर पर प्रांत सहधर्म प्रसार प्रमुख भूपेन्द्र पंवार, जिला उपाध्यक्ष सीमा मिश्रा, जिला मंत्री राजेश प्रजापति, जिला संयोजक चंचल राजपूत, जिला सहमंत्री सुरेश रावत, जिला उपाध्यक्ष रूपेश यादव, जिला अखाड़ा प्रमुख विजय बोखड़े, जिला सत्संग प्रमुख मनीष सिंह रघुवंशी, जिला साप्ताहिक मिलन प्रमुख विशाल भौरासे, जिला सेवा प्रमुख राजु ठाकुर, जिला गौरक्षा प्रमुख दुर्गेश भारती, जिला सुरक्षा प्रमुख विक्रम चौहान, नगर अध्यक्ष रूपेश पंवार, नगर मंत्री कमलेश प्रजापति, बैतूल ग्रामीण प्रखंड संयोजक मधु देवहारे, प्रमोद संगारे, अमन सोनघरे, अभिषेक घाडग़े, अभय पांडे, हर्षित पांडे, आदर्श अग्निहोत्री, हर्ष यादव, धीरज पाटनकर, सागर विश्वकर्मा, आयुष कनाठे, हर्षल जैसवाल, राम विश्वकर्मा, आशीष रजक, कपिल पाल, राहुल पाडरे, यश सोनेकर, पियुष पाल मौजूद थे।

Comments

Popular posts from this blog