युवाओं ने चीन के राष्ट्रपति का पुतला फूंका
चीन के साथ दुश्मन जैसा ही बर्ताव होना चाहिए

बैतूल।बैतूल के युवाओं द्वारा कारगिल चौक पर गलवान घाटी में भारत के शहीद जवानों को श्रद्धांजली दी और चीन के राष्ट्रपति जिनपिंग, चीन के झंडे और चीन वस्तुओं की होली जलाई। इस मौके पर राहुल पंवार व आशीष कोड़ले ने कहा कि अब हमें राष्ट्र के सबसे बड़े दुश्मन चीन के उत्पाद का बहिष्कार करना ही होगा। उन्होने कहा कि अभी नहीं तो कभी नहीं। चेतन देशमुख व आशीष यादव ने कहा कि किसी भी देश की उसकी सबसे बड़ी ताकत उसकी आर्थिक क्षमता होती है और भारत में चीनी उत्पाद का बहिष्कार किया जाए तो वह टूट जाएगा।  विवेक साहू व योगेश पंवार ने कहा कि चीन कभी भी भारत का मित्र नहीं रहा है उसके साथ दुश्मनों जैसा ही व्यवहार करना चाहिए। इस अवसर पर विक्की पंवार, मधुसुदन देवहारे, कमलेश प्रजापति, सौरभ दुबे, आदर्श अग्निहोत्री, अंकित बोबड़े, यश अमरूते, अस्मित चौहान, कन्हैया साहू, विकास श्रवणकर, अभिषेक पटेल, आनंद पटेल, अजय बोआड़े, श्याम पंवार, जीवन बोआड़े मौजूद थे। 

Comments

Popular posts from this blog