भूमि पूजन होते ही देर तक होती रही आतिशबाजी
गर्ग कॉलोनी में धूमधाम से मनाया भूमि पूजन दिवस
बैतूल। अयोध्या में राम मंदिर के भव्य निर्माण को लेकर शहर में उत्साह देखा जा रहा है परन्तु गर्ग कॉलोनी बैतूल में कुछ अलग ही नजारा देखने को मिला जिसमें अयोध्या में भूमि पूजन को लेकर गर्ग कॉलोनी बैतूल  में हनुमान मंदिर समिति द्वारा घर-घर के मुख्य द्वार पर श्री राम लिखवाया गया, पूरी क्षेत्र में ध्वजा, तोरण और मुख्य चौक पर राम दरबार से पूरा चौक सजाया गया व शिलान्यास के समय सुंदर कांड एवं भगवान श्री राम जी की महाआरती श्री राम जी और आतिशबाजी की गई। इस मौके पर राहुल मिश्रा व दिलबर सिंह देवड़े ने बताया कि पूरा क्षेत्र उत्साह से सराबोर है और भव्य राम मंदिर बनने के सपने को साकार रूप होता देख रहा है। साज सज्जा में  गुलाब राव पंडग्रे, सुरेंद्र एनिया, अनील खराबे, प्रमोद पाठक, नरेंद्र सोनी, राजेन्द्र सिंह चौहान नारायण सोनी,मन्नू सिंह ठाकुर, श्री घोरमाडे, रामानन्द गुप्ता , संजू, प्रयास हलदार, गुड्डू ठाकुर का सरहानीय योगदान रहा।

Comments

Popular posts from this blog