महिला के साथ मारपीट, शीघ्र हो कार्यवाही
कार्यवाही नहीं होने पर होगा उग्र आंदोलन:भीम आर्मी
भीम आर्मी ने सौंपा ज्ञापन
बैतूल। भीम आर्मी भारत एकता मिशन बैतूल द्वारा शोभापुर में हुए अनुसूचित जाति की महिलाओं के साथ हुए मारपीट की घटना को लेकर जिला प्रशासन बैतूल को ज्ञापन सौंपा। इस संबंध में संगठन के जिला अध्यक्ष सिद्धार्थ झरबड़े ने बताया कि विगत दिनों पाथाखेड़ा में अनुसूचित जाति की महिलाओं के साथ पार्षद और आरएसएस के लोगों ने बेरहमी के साथ मारपीट की साथ में &5 अन्य लोग पार्षद द्वारा इस कृत्य में शामिल थे। पार्षद द्वारा जाति सूचक शब्दों, गाली गलौच और जान से मारने की धमकी भी दी गई। इस घटना का वीडियों वायरल हो गया है जिससे पूरे जिले में रोष व्याप्त है। कोविड महामारी की स्थिति नहीं होती हजारो की संख्या में सामाजिक लोगों द्वारा धरना प्रदर्शन किया जाता। श्री झरबड़े ने कहा कि हम शासन-प्रशासन से मांग करते हैं कि दोषियों पर अनुसूचित जाति जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम 1989 द्वारा एफआईआर दर्ज की जाए साथ ही सहयोगियों को भी हिरासत में लेकर दंडात्मक कार्यवाही की जाए। ज्ञापन में कहा गया है कि शीघ्र कार्यवाही नहीं होने की दशा में उग्र आंदोलन किया जाएगा। इस अवसर पर जितेन्द्र गोले, योगेश इंगले, सचिन पाटिल, आकाश कापसे, शुभम कापसे, नीरज अम्बुलकर मौजूद थे।

Comments
Post a Comment