हम कोरोना से उबर कर नए उदाहरण प्रस्तुत करेंगे:खंडेलवाल

बैतूल। सरस्वती विद्या मन्दिर कालापाठा बैतूल में स्वतंत्रता दिवस कोरोना के नियमों के साथ मनाया गया । वर्तमान में कोरोना के बढ़ते संक्रमण के को ध्यान में रखते हुए प्रवेश द्वार पर ही आगंतुक आचार्य परिवार एवं समिति परिवार के हाथों को सेनेटाइज़ किया साथ ही तापमान मशीन द्वारा तापमान देखा गया और समस्त कार्यक्रम सोसल डिस्टेंसिंग के साथ कोरोना के संक्रमण से बचाव को ध्यान में रखते हुए किए फेस बुक पर पूरे कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया। स्वतंत्रता दिवस की शुभकामना के साथ झण्डावन्दन महर्षि अरविन्द शिक्षा समिति व कार्यक्रम के अध्यक्ष मुकेश खण्डेलवाल द्वारा किया गया तथा उपस्थित सभी के द्वारा ध्वज सलामी एवं राष्ट्रगान व उद्घोष किया गया। इस मौके पर मुकेश खंडेलवाल ने आशा व्यक्त कि, कि भारत कोरोना काल से शीघ्र उबर कर दुनिया के सामने नए उदाहरण प्रस्तुत करेगा। तत्पश्चात् शिशु वाटिका परिसर में बने नवीन सुसज्जित कक्षों का निरीक्षण कर सभाकक्ष में बच्चों द्वारा तैयार किए गए कार्यक्रमों को बड़े स्क्रीन पर दिखाया गया विद्यालय के इन्दौर में सेवारत् पूर्व छात्र परेश यादव द्वारा अपने विचार रखे गए। कार्यक्रम के अध्यक्ष मुकेशजी खण्डेलवाल, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि व समिति के कोषाध्यक्ष शेखरजी सोमण द्वारा आचार्य परिवार एवं विद्यार्थियों को संबोधित किया गया। कार्यक्रम में संचालन समिति जिला प्रतिनिधि कश्मीरीलाल बतरा, समिति उपाध्यक्ष चन्दूमलजी थारवानी, समिति सदस्य बालारामजी साहू, दिनेशजी सोनी, बलरामजी जसूजा, प्राचार्य उमेश पस्टारिया, प्रधानाचार्य श्रीमती सुरेखा ठाकुर उपस्थित थे। मंच का संचालन श्रीमती जयश्री पाटील द्वारा किया गया । इसके एक दिवस पूर्व अखण्ड भारत दिवस पर भी विद्यालय में कार्यक्रम आयोजित किये गए थे।

 

Comments

Popular posts from this blog