जनरल प्रमोशन पर अपना रुख स्पष्ट करे सरकार:ब्रजेश माली
बैतूल। एनएसयूआई के जिला महासचिव ब्रजेश माली ने बताया कि विगत कई दिनों से छात्रों और एनएसयूआई द्वारा प्रदेश सरकार से जनरल प्रमोशन की मांग की जा रही हैं। जिस पर दबाव में आकर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा जनरल प्रमोशन देने की बात कही गई थी लेकिन आज तक अपनी नीति स्पष्ट नही की है सरकार ने है। अब जब की कोरोना का प्रकोप देश, प्रदेश और जिले में बढ़ते जा रहा है तो ऐसी स्थिति में भी सरकार की तरफ से जनरल प्रोमोशन को लेकर मौन साधे हुए है। ऐसी दशा में विद्यार्थी असमंजस्य की स्थिति में हैं। श्री माली ने कहा कि बैतूल जिले में अधिकांश छात्र छात्राएं ग्रामीण अंचलों से आते हैं अभी की स्थिति में आवागमन का साधन भी नही है एवं अधिकांश बच्चों का एडमिशन भोपाल एवं इंदौर में हैं ऐसी स्थिति में अगर परीक्षा होती है तो संगठन पुरजोर विरोध करते हुए आंदोलन करेगा।

Comments
Post a Comment