भारत वर्ष के लिए आज का दिन सबसे एतिहासिक
बैतूल। विश्व हिन्दू परिषद के जिला उपाध्यक्ष रूपेश यादव ने बताया कि आज भारत वर्ष का सबसे एतिहासिक दिन है क्योंकि आज भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर निर्माण का भूमि पूजन होने जा रहा है। जिला साप्ताहिक मिलन प्रमुख विशाल भौरासे ने कहा कि आज विहिप के संरक्षक अशोक सिंघल सहित अनेकों कार सेवकों को हम सादर नमन करते हैं। श्री भौरसे ने कहा कि आज सभी राम भक्त अपने-अपने घरों, प्रतिष्ठनों, मठ-मंदिरों, आश्रमों आदि स्थानों पर ही यथा संभव सामूहिक बैठकर 10:30 बजे से अपने आराध्य देव श्रीराम भगवार का भजन-पूजन कीर्तन स्मरण करें, पुष्प समर्पित करें, आरती करें तथा प्रसादी वितरण करें। विहिप के जिला सहसंयोजक तरूण साहू ने कहा कि श्रीराम जन्मभूमि मंदिर सामाजिक समरसता का अनुपम केंद्र बनेगा। उन्होने आव्हान किया की जिले के सभी घरों, मोहल्लों, ग्रामों, बाजारों, मठ-मंदिरों, गुरूद्वारों, आश्रमों, आदि में साज सज्जा कर सांयकाल में दीप जलाएं व मंदिर निर्माण के लिए यथा शक्ति दान का संकल्प लें।

Comments
Post a Comment