समाज के आराध्य भगवान श्री राम के भव्य मंदिर निर्माण के लिए 

रघुवंशी समाज 100 करोड़ रूपए देगा


समाज के आराध्य भगवान श्री राम के भव्य मंदिर निर्माण के लिए 

रघुवंशी समाज 100 करोड़ रूपए देगा

बैतूल।  मप्र का रघुवंशी समाज अयोध्या में हो रहे समाज के आराध्य भगवान श्री राम मंदिर निर्माण के लिए 100 करोड़ रुपए की राशि देगा। इतनी बड़ी राशि जुटाने के इस संकल्प की पहल बैतूल से शिरोमणि संत कनक बिहारीदास महाराज की मौजूदगी में हुई। समाज के नगर अध्यक्ष शंकरसिंह रघुवंशी ने बताया कि बैतूल को 10 लाख रुपए का लक्ष्य दिया है। इसी तरह मप्र के दूसरे जिले में रघुवंशी समाज को राशि जुटाने लक्ष्य दिया है। श्री रघुवंशी ने बताया कि संत कनक बिहारीदास महाराज ने सर्व समाज के कल्याण के लिए विदिशा जिले के खैराई ग्राम में चातुर्मास किया। चातुर्मास से उठने के बाद होशंगाबाद, भोपाल, विदिशा होते हुए शनिवार बैतूल पहुंचे। यहां समाज के लोगों ने बैतूल के टिकारी क्षेत्र के रघुवंशी मोहल्ले में एक कार्यक्रम रखकर उनका स्वागत कया। यहां बड़ी संख्या में समाज के लोग जुटे। इस मौके पर संत शिरोमणि ने अयोध्याधाम में श्री राम मंदिर निर्माण के लिए 100 करोड़ रुपए का दान पूरे मध्यप्रदेश के रघुवंशी समाज से पहुंचाने का संकल्प दोहराया। यहां पर उपस्थित जनमानस ने भी श्रद्धा के अनुसार राम मंदिर के लिए दान देने का संकल्प लिया। सचिव अखिलेश रघुवंशी ने बताया बैतूल से वर्तमान में 51 हजार रुपए की राशि जुट गई है। बैतूल जिले में रहने वाले रघुवंशी समाज को 10 लाख रुपए जुटाने का लक्ष्य दिया है। इसी तरह मप्र के रघुवंशी समाज से यह राशि जुटाई जाएगी। इस अवसर पर ग्राम प्रमुख हेमराजसिंह अधिरक, नारायण सिंह नगदे, भूपेंद्रसिंह मैनवे, दयाल सिंह रघुवंशी, सुभाष सिंह, प्रकाश रघुवंशी, संदीप रघुवंशी आदि भारी संख्या में स्वजातीय बंधु मौजूद थे। 











Comments

Popular posts from this blog