पंडित उपाध्याय ने वैकल्पिक राजनीति की नींव रखी:अलकेश आर्य
बैतूल।एकात्म मानववाद व अंत्योदय के प्रणेता,प्रखर राष्ट्रवादी,उत्कृष्ट संगठनकर्ता और पथ प्रदर्शक,महान विचारक,जनसंघ के पूर्व अध्यक्ष श्रद्धेय पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर दीनदयाल पार्क टैगोर वार्ड गंज में कार्यक्रम आयोजित किया गया। बूथ अध्यक्ष राजेश मदान ने बताया कि सर्वप्रथम पूर्व विधायक व पूर्व नपा अध्यक्ष अलकेश आर्य द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई तत्पश्चात उनकी जीवनी पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि भारतीय राजनीति के पुरोधा जनसंघ के संस्थापक परम श्रद्धेय पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने भारतीय संस्कृति व मूल्यों की रक्षा व संरक्षण के लिए जीवन पर्यंत संघर्ष किया। एकात्म मानववाद व अंत्योदय के विचारों के साथ उन्होंने देश को एक प्रगतिशील विचारधारा देने का काम किया। एक उत्कृष्ट संगठनकर्ता के रूप में दीनदयाल उपाध्याय ने वैकल्पिक राजनीति की नींव रखी जो आज देश के गरीब,वंचित, शोषित वर्ग के विकास को मुख्यधारा में लाने का काम कर रही है उनका जीवन सामाजिक समरसता व राष्ट्रभक्ति का अनुपम उदाहरण है। उनसे प्रेरणा लेकर समाज के अंतिम छोर के व्यक्ति के विकास के लिये वर्तमान में मोदी जी की सरकार आज भी उन्ही के बताए सिद्धांतो पर कार्य कर रही है। उन्होने कहा कि मैं आशा करता हूं प्रत्येक कार्यकर्ता उनके बताये मार्ग पर चलकर राष्ट्र की मुख्यधारा में शामिल होकर राष्ट्र के सर्वांगीण विकास में सहभागी होंगे। कार्यक्रम का संचालन बूथ अध्यक्ष राजेश मदान द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं को मिठाई वितरित की गई। आयोजन में पूर्व पार्षद पिंटू परिहार,भगवत चढोकार,बूथ अध्यक्ष राजेश मदान, बूथ प्रभारी नारायण पंवार, राहुल मिश्रा, सुनील पात्रिकर, हरीश इदनानी, बिरजू पाखरे,मनीष अरोरा,नितिन वागद्रे, हेमलता मालवी,सुनील अहाके, रोहित धुर्वे, सागर पाखरे,तिलक बतरा,सोनू अहाके आदि अन्य कई भाजपा कार्यकर्ता सामाजिक दूरी का पालन करते हुए मौजूद थे।

Comments
Post a Comment