सांसद पिता की स्मृति में

बैतूल। बैतुल हरदा हरसूद लोकसभा क्षेत्र के सांसद दुर्गादास उइके के पिताजी स्व.सुरतलाल उइके की 83वीं जयंती के अवसर पर आज डीडी उइके की धर्मपत्नी एवं पुत्र योगेश उइके द्वारा कोविड 19 की महामारी को देखते हुए पूर्ण सोशल डिस्टेंस के साथ जिला चिकित्सालय बैतूल के स्टाफ हेतु सर्जिकल मास्क एवं ग्लव्स सिविल सर्जन अशोक बारंगा जी एवं डॉ.अंकिता सिते जी को प्रदान किए साथ ही अन्य सेवाओ का जायजा लिया। इसके बाद रामनगर स्थित महारानी लक्ष्मीबाई उद्यान में स्व.सुरतलाल उइके की स्मृति में 2 पॉम वृक्षों का रोपण कर उन्हें संरक्षित करने की जिम्मेदारी ली। इस मौके पर श्रीमती उइके ने कहा कि उनके ससुर श्री उइके प्रकृति प्रेमी थे उन्ही की स्मृति में आज यह पौधारोपण का कार्यक्रम कराया गया। इस अवसर पर सागर शेषकर, महेश्वर भलावी, आकाश रावन्धे, आशुतोष राणे,सागर रघुवंशी, रूपम कवड़े,अक्षय लिखितकर, लोकेश साहू,करण यादव आदि मौजूद थे।
Comments
Post a Comment