विश्व हाथ धुलाई दिवस, सेनेटाइजर का किया वितरण
बैतूल। नेहरू युवा केन्द्र, बैतूल के द्वारा विश्व हाथ धुलाई कार्यक्रम के अवसर पर पूरे जिले में अपने युवा मंडलो, महिला मंडल व राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवको के सहयोग से आम नागरिको के हाथो को सेनेटाइज किया तथा सेनेटाइजर की बोतल का वितरण किया। इस मौके पर जिला युवा समन्वयक सुश्री ओमकार स्वामी ने कहा कि बैतूल शहर की दुकानो, बाजार, पेट्रोल पंप, बैक सहित सावर्जनिक स्थलो के अलावा रहगीरो के हाथो को सेनेटाइज किया तथा उन्हे सेनेटाइजर की बोतले भेंट की। उन्होने कहा कि यह हाथ धुलाई कार्यक्रम पूरे जिले में आयोजित किया गया क्योकि कोरोना के बचाव का यह एक बेहतरीन तरीका है, मास्क पहनने व दो गज की दूरी के साथ साथ अपने हाथो को हमेशा धोएं। कार्यक्रम को सफल बनाने में एनवायवी कविता मालवीया, दुर्गेश साहू, अमरदीप भालेकर,राकेश मन्यासे, क्रांतिसविता देशमुख, वैशाली बारई, मीना अंगारे आदि प्रमुख रूप से सहभागी बने।

Comments
Post a Comment