महा भंडारा संपन्न, हजारों लोगों ने प्रसादी ग्रहण की
धूमधाम से मनाई भैरव जयंती
बैतूल। श्री सागौन वाले बाबा दरबार निराला समिति के तत्वावधान में प्रतिवर्षानुसार 12 नवम्बर, बुधवार को भैरव जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी। इस संबंध में समिति के अनिल कुबड़े ने बताया कि परशुराम चौक पर भगवान श्री बटुककनाथ काल भैरव का अभिषेक, हवन-पूजन और श्रृंगार उत्सव का आयोजन किया गया। श्री कुबड़े ने बताया कि शैव धर्म में, भैरव शिव के विनाश से जुड़ा एक उग्र अवतार हैं। त्रिक प्रणाली में भैरव परम ब्रह्म के पर्यायवाची, सर्वोच्च वास्तविकता का प्रतिनिधित्व करते हैं। आमतौर पर हिंदू धर्म में, भैरव को दंडपाणि (जिसके हाथ में दण्ड हो) और स्वस्वा (जिसका वाहन कुत्ता है) भी कहा जाता है। वह पूरे भारत और नेपाल में भी पूजे जाते हैं। भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने दर्शन कर भंडारा प्रसादी का लाभ लिया।

Comments
Post a Comment