मोदी युवाओं के लिए प्रेरणा स्त्रोत 
सेवा सप्ताह अंतर्गत विशाल रक्तदान शिविर संपन्न

बैतूल। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन को सेवा सप्ताह के रूप में मनाए जाने हेतु भारतीय जनता पार्टी व भारतीय जनता युवा मोर्चा के युवाओं द्वारा सेवा शांति ब्लड बैंक राठी हॉस्पीटल बैतूल में रक्तदान किया। शिविर में विशेष रूप से डॉ.गोवर्धन राठी, भाजपा के प्रदेश कोषाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, जिला अध्यक्ष बाबा माकोड़े, सांसद डीडी उइके, आमला विधायक डॉ.योगेश पंडागरे, डॉ.नूतन राठी, महामंत्री मनीष सिंह ठाकुर, नपा उपाध्यक्ष आनंद प्रजापति, अतीत पंवार, नरेश फाटे, मंडल अध्यक्ष राजेश आहूजा, डॉ.अरूण जयसिंगपुरे, भवानी गावंडे विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस मौके पर हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी युवाओं के लिए आज प्रेरणा स्त्रोत हैं और युवा उन्ही के कार्यो से प्रेरित होकर आज स्वयं आकर अपनी स्वेच्छा से रक्तदान सहित अनेक सेवा कार्य कर रहें हैं। डीडी उइके ने कहा कि भाजपा के युवा के लिए समाजहित और राष्ट्रहित सर्वोपरी होता है। डॉ.योगेश पंडागरे ने कहा कि रक्तदान महादान है और इससे कई लोगों की जिंदगी बचाई जा सकती है। कार्यक्रम का संचालन सौरभ सिंह राघव ने व आभार नगर मंडल अध्यक्ष मुकेश पंवार ने व्यक्त किया। 
23 युवाओं ने किया रक्तदान
आज रक्तदान शिविर में मुकेश पंवार, भवानी गावंडे, महेश पंवार, शैलेन्द्र झल्लारे, कपिल पाटनकर, मुकुल परसैय्या, सौरभ सूर्यवंशी, शिवानंद चक्रवर्ती, योगेश यादव, पलक हाके, डॉ.सुबोध पाल, रजत यादव, लक्की यादव, प्रदीप रघुवंशी, राजेश यादव, विराट पंवार, अनिमेष मालवीय, आकाश पाटनकर, संजय पाल, दीपक साहू, शुभम झेंडे, बिंटी आरसे, दीपक उघड़े ने रक्तदान किया। 

Comments

Popular posts from this blog