धूूमधाम से मनाई स्वामी चरणदास जयंती
बैतूल। भार्गव समाज के आराध्य संत, कलियुग में भागवत धर्म विधाता, व्यास पुत्र तपोधन गुरू शुक्र देव के परम शिष्य, भगवान श्री कृष्ण के अंशावतार के रूप में प्रसिद्ध श्री स्वामी चरणदास जी महाराज के 317वीं जन्मोत्सव के अवसर पर भार्गव समाज बैतूल द्वारा गणेश वार्ड में राजीव भार्गव के निवास गणेश वार्ड बैतूल में भजन, पूजन, कीर्तन का अयोजन किया गया। इस अवसर पर समाज के सभी लोगों ने स्वामी चरणदास जी के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलन, आरती, पूजन किया गया। विजय भार्गव ने स्वामी चरणदास महाराज के जीवन पर प्रकाश डालते हुए हुए उनके मार्ग पर चलने की बात कही। कार्यक्रम का समापन प्रसादी वितरण के साथ हुआ। कार्यक्रम में विजय भार्गव, अजय भार्गव, विवेक भार्गव, अजय भार्गव, दीपक भार्गव, राम भार्गव, राजीव भार्गव, आलोक भार्गव, आदित्य भार्गव, प्रजग भार्गव, अर्पित भागर्व, सिद्धार्थ भार्गव, अगस्तया भार्गव, शशि भार्गव, पूनम भार्गव, नीलिमा भार्गव, रेखा भार्गव, नूतन भार्गव, संध्या भार्गव, अनु भार्गव, अपराजिता भार्गव, संचित भार्गव, प्रणव भार्गव, सागर भार्गव, अपूर्व भार्गव, सोनू भार्गव, छवि भार्गव आदि मौजूद थे।


Comments
Post a Comment