राष्ट्रीय एकता शिविर के लिए तायवाड़े रवाना

बैतूल। बैंगलोर सेंट्रल यूनीवर्सिटी द्वारा माउंटकार्मल स्वायत्तशासी कॉलेज बैंगलौर द्वारा आयोजित 20 सितम्बर से आठ दिवसीय राष्ट्रीय एकता शिविर में राष्ट्रीय सेवा योजना जेएच कॉलेज के ललित तायवाड़े का चयन किया गया है। रासेयो के कार्यक्रम अधिकारी डॉ.जीपी साहू ने बताया कि शिविर में ललित तायवाड़े गौरव का विषय है। श्री तायवाड़े शिविर में सहभागिता के लिए गुरूवार बैतूल से रवाना हुए। इनके शिविर में चयन होने पर जेएच कॉलेज प्राचार्य डॉ.खेमराज मगरदे, जिला संगठक डॉ.सुखदेव डोंगरे, वरिष्ठ स्वयंसेवक इबरार कुरैशी, रामनारायण शुक्ला, राजाराम रावते नप्रवीण परिहार, सोमचंद साहू, निलेश चढोकार, स्नेहल सिकरवार, हर्षलता झरबड़े, अमरदीप भालेकर, सतीश सलामे, दिपाली पांडे, संजय उइके,मुस्कान बेले, भारती बिसोने, नीतू राजपूत, सलोनी बरवे, मोहन परमार, मनोज बामने, मनीष कोसे, संजय कलमें, सलोनी नागले, सोनम मोरले, सारिका पांडे, रश्मि बानखेड़े, नेहा लोखंडे, रविना भालेकर आदि बधाई दी है। 

Comments

Popular posts from this blog