बडोरा क्षेत्र के आधे हिस्से को नपा में शामिल करना भेदभाव पूर्ण कदम:भगतसिंह परसैया
पूरी पंचायत को नपा क्षेत्र में किया जाए शामिल

बैतूल। बडोरा क्षेत्र के आधे हिस्से को बैतूल नगर पालिका में शामिल किए जाने से आक्रोशित ग्रामीणों ने शासन प्रशासन पर भेदभाव का आरोप लगाया है। ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासन द्वारा ग्रामीणों के विरुद्ध जाकर परिसीमन की कार्रवाई की जाती है तो वह प्रशासन के फैसले के विरुद्ध आंदोलन किया जाएगा। इस संबंध में बडोरा निवासी भगत सिंह परसैया ने बताया प्रशासन द्वारा बडोरा क्षेत्र के आधे हिस्से को नगर पालिका क्षेत्र में लाने की कार्यवाही की जा रही है। प्रशासन की यह कार्रवाई भेदभाव पूर्ण है। अगर बडोरा क्षेत्र को नगरपालिका में शामिल किया ही जाना है तो प्रशासन द्वारा पूरे क्षेत्र को नगर पालिका बैतूल में शामिल किए जाने की कार्यवाही की जानी चाहिए। लेकिन प्रशासन द्वारा आधे क्षेत्र को नगर पालिका क्षेत्र में शामिल किया जा रहा है जो कि तर्कसंगत नहीं है। उन्होंने कहा कि वर्षों से बडोरा क्षेत्र ग्रामीण अंचल में शामिल है। प्रशासन द्वारा नगरपालिका का विस्तार किया ही जाना है तो पूरे क्षेत्र को नगरपालिका बैतूल में शामिल किया जाए। ग्रामीण भोजराज माकोड़े, राजेश बारस्कर, बबलू लिखितकर, डॉ.कोसे, डीआर वाघमारे, जगदीश चढ़ोकर, सोनू मगरदे, शिवदयाल तावड़े, राजा टिकारे, मनोज शर्मा, संजू सोनारे, पिंटू तावड़े, लक्ष्मीनारायण सरले, संजय यादव, मुकुल परसैया, प्रकाश सोलंकी ने इस भेदभाव पूर्ण कार्यवाही की निंदा की है।

Comments

Popular posts from this blog