सहस्त्रबाहु मूर्ति स्थापना 4 को,भव्य शोभा यात्रा 1 से 
प्रदेश भर से आएंगे मंत्री और समाज के वरिष्ट पदाधिकारी

बैतूल। बैतूल जिले के गंज चौक का नामकरण सहस्त्र बाहु चौक एवं भैंसदेही में सहस्त्रबाहु मूर्ति स्थापना 4 अक्टूबर को होने जा रही है। कार्यक्रम के लिए प्रभारी मंत्री कमलेश्वर पटेल एवं खनिज मंत्री प्रदीप जयसवाल पीएचई मंत्री सुखदेव पांसे की अनुमति प्राप्त हो चुकी है। युवा कलचुरी कलार समाज के जिला अध्यक्ष मनोज आर्य ने बताया की कलचुरी वंश के राजा राजराजेश्वर महाराज सहस्त्रबाहु कार्तिकेय जिनकी प्रतिमा बैतूल जिले के भैंसदेही नगर में समाज के शिव मंदिर में भव्य शोभायात्रा के साथ पूरे  विकासखंडो पर भव्य पूजा दर्शन भ्रमण के पश्चात मंत्री प्रदीप जयसवाल मप्र शासन के कैबिनेट मंत्री सुखदेव पांसे और भी अन्य वरिष्ठ जन राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त मिस वल्र्ड ईशा मालवीय कलचुरी समाज की नेत्री और समाज के ग्रामीण क्षेत्रों के सामाजिक बंधु की उपस्थिति में भगवान सहस्त्रबाहु की मूर्ति स्थापना की जाएगी। जिला सचिव निर्देश मदरेले ने सभी स्वजातीय बंधुओं से उपस्थित होने का अनुरोध किया है। 
ये है रूट चार्ट
1 अक्टुबर सुबह 10 बजे बैतूल नगर से शोभा यात्रा प्रारंभ होगी जो नगर भ्रमण के पश्चात दोपहर 1 बजे मुलताई पहुचेगी जहां मां ताप्ती से भगवान सहस्त्र बाहु की मूति का जलाभिषेक किया जाएगा। 2 बजे खेड़ली बाजार, 3 बजे बोरदेही, 5 बजे आमला, 7 बजे सारणी, 2 अक्टुबर को प्रात: 10 बजे घोड़ाडोंगरी, 12 बजे भौरा, 1 बजे शाहपुर, 3 बजे पाढर, 5 बजे चिचोली, 3 अक्टुबर सुबह 9 बजे चिचोली से भीमपुर प्रस्थान, 12:30 चिखली नांदाजोड़ होते हुए हिवरखेड़ी, 1:30 केरपानी, 2 बजे झल्लार, 4 बजे सांवलमेंढा, 6 बजे भैंसदेही पहुचेगी। यात्रा के दौरान पूजन अर्चना, आरती की जाएगी। 4 अक्टुबर को भैंसदेही में प्रात: 9 बजे से पंडित दिनेश चन्द्र शास्त्री द्वारा विधिवत प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। 

Comments

Popular posts from this blog