शिक्षक अंधेरे में मशाल की तरह:भावना खातरकर



बैतूल। आज पूरे देश में शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया जा रहा है। इसी तारतम्य में महिला आईटीआई में शिक्षक दिवस मनाया गया। इस मौके पर डागा फाउंडेशन के द्वारा शिक्षकों को शाल, पेन और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर सरपंच ग्राम टेमनी भावना खातरकर ने कहा कि शिक्षक छात्र के अंधेरे जीवन में मशाल की तरह है। शिक्षक उचित समय पर सही मार्ग दिखाता है। देवेन्द्र लांगड़े ने कहा कि शिक्षक का सम्मान हमेशा बना रहता है यहां तक के उनकी सेवानिवृत्ति के बाद भी। कार्यक्रम में श्री सातपुते, रवि पंवार, दयाल पाल, पंकज, चढ़ोकार, निखिल ठाकुर, सन्नी गुप्ता, विजय डोंगरे द्वारा प्राचार्य एमके कुर्चे शिक्षकगण चिंतामणी विशकर्मा, दिलीप सोनी, सौरभ कुर्मी, राघवेन्द्र ठाकुर, जितेन्द्र सिंह गौड, रामनारयण गगारे, सचिन सरले, पुष्पा नागले, रितिका ठाकुर, रजनी देशमुख, संदीप धुर्वे, दिलीप बेले, दुर्गेश भलावी, महेश चौधरी, रूपसिंग बारस्कर, भारती यादव, शारदा साहू, राजकुमार यादव का सम्मान किया गया। मंच संचालन देवेन्द्र लांगड़े ने किया। 

Comments

Popular posts from this blog