दिलीप ने हैदराबाद में अपने सुरों की छटा बिखेरी
यूनिवर्सिटी म्यूजिक मौलाना आजाद हैदराबाद में वर्कशॉप संपन्न
बैतूल। कला के क्षेत्र में बैतूल के कलाकार भी जिले का नाम नाम रोशन कर रहें हैं और बड़े बड़े मंच पर अपनी उपस्थिति दर्ज करवा रहें हैं। यूनिवर्सिटी म्यूजिक मौलाना आजाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी हैदराबाद में 2 दिन का लाईट म्युजिक वर्कशॉप शनिवार को संपन्न हुआ। जिसमें पूरे देश से विख्यात संगीतकारों ने हिस्सा लिया। इसी तारतम्य में कला क्षेत्र में एशिया की नंबर एक विश्वविद्यालय इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ छग से सम्बद्ध अनहद कला संगीत शिक्षा समिति के संचालक दिलीप रावत को भी आमंत्रित किया गया। गायक दिलीप रावत ने वहां अपने सुरों की छटा बिखेरी और सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस तरह के अवसर कम ही आते हैं जब बैतूल के संगीत कलाकारों को इतना बड़ा मंच मिले। इनकी इस उपलब्धि पर बैतूल के सभी संगीत प्रेमियों ने इन्हें बधाई दी है।
.jpeg)
.jpeg)
Comments
Post a Comment