उत्साह के साथ की मां की आराधना

दो दिवसीय भव्य गरबा उत्सव संपन्न


बैतूल। नवरात्र के पावन पर्व पर मां दुर्गा की गरबा के माध्यम से आराधना कर प्रसन्न किया जाता है। केसरियो रंग समिति के तत्वावधान में पुराना रोजगार कार्यालय में दो दिवसीय गरबा महोत्सव संपन्न हुआ। जिसमें सैंकड़ों युवक-युवतियों ने गरबा नृत्य का आनंद लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व विधायक और कांग्रेस के जिला अध्यक्ष निलय विनोद डागा ने मां दुर्गा की महाआरती के साथ किया। आयोजन समिति के लोकेश फुलकर, ब्रजेश माली, रितिक कापसे ने उन सभी के प्रति आभार व्यक्त किया जिन्होने प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से कार्यक्रम को भव्य और सफल बनाने में सहयोग प्रदान किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में दर्पण सोनी, यश सूर्यवंशी, कपिल पवार, रितिक श्रवणकर, देवेन्द्र पटने, आदर्श पवार, पुल्कित सातनकर, निखिल सरदार, रूपेश धोटे, चेतन्य पाटिल, नरेन्द्र चंदेल, सचिन अतुलकर, आशीष यादव, पवन पवार, सलोनी गुजरे, दीक्षा उबनारे, प्रिंस श्रीवास्तव, वतन राठौर का सराहनीय योगदान रहा।

Comments

Popular posts from this blog