बारी बरई समाज ने अंशिका को किया सम्मानित


बैतूल। विगत दिनों जेईई एडवांस के नतीजे घोषित हुए जिसमें अंशिका संजीव राजस ने जेईई एडवांस 2025 में ऑल इंडिया रैंक 5692 हासिल की। इस उपलब्धि से जिले और बारी समाज का नाम रोशन किया। इनकी इस उपलब्धि पर बारी बरई समाज संगठन के तत्वावधान में गुलाबराव पानकर के निवास पर सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमें अंशिका को फूल माला पहनाकर, प्रमाण पत्र भेंट कर और मिष्ठान खिलाकर सम्मानित किया। इस मौके पर समाज के जिला अध्यक्ष गुलाबराव पानकर ने कहा कि अंशिका समाज के छात्र-छात्राओं के लिए रोल मॉडल है। दीपक गुजर और बबलू राजश ने कहा कि अंशिका ने दिखा दिया है कि मेहनत से कोई भी उपलब्धि पाई जा सकती है। इस अवसर पर केशव सातपुते,संजय राउत, सुनील वसुले, निलेश पानकर, गणेश दारोकार, नंदकिशोर दाढे,भैसदही अध्यक्ष गजानन असवार  एवं महिलाओं, अर्चना राजस, आशा पानकर, सुषमा दारोकार,नूतन राजश, ममता पानकर, ललिता पानकर, कविता वसुले सहित समाज के पदाधिकारी और सदस्य मौजूद थे। 

Comments

Popular posts from this blog