प्रकृति का संरक्षण से ही संभव मानवता का संरक्षण: ब्रह्माकुमारीज

प्रकृति ने सुंदर पर्यावरण दिया, हमने अनेक गलतियों से उसे दूषित किया:हेमंत खंडेलवाल



बैतूल। प्रकृति ने बहुत सुंदर पर्यावरण हमें दिया परन्तु हमने अपनी अनेक गलतियों से उसे दूषित किया, पर्यावरण को पुन: संरक्षित करके हमें शुद्ध वातावरण का निर्माण करना है यह बात विधायक हेमंत खंडेलवाल ने ब्रह्माकुमारीज द्वारा आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम में कही। इस अवसर पर स्थानीय सेवा केंद्र प्रभारी ब्रह्माकुमारी मंजू दीदीजी ने कहा कि हम अपने पर्यावरण को स्वच्छ बनाने के हमें पौधारोपण करने के साथ ही प्रकृति को भी सकारात्मक विचारों द्वारा शुद्ध बनाने की आवश्यकता है। पर्यावरण को संरक्षित करके ही हम अपने जीवन को सुरक्षित कर सकते है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से विधायक हेमंत खंडेलवाल, संयुक्त कलेक्टर मकसूद अहमद, मुख्य चिकित्सा अधिकारी जिला बैतूल डॉ.जगदीश घोरे, डॉ मनीष लश्करे,डॉ.कृष्णा मौसिक, डॉ.विनय सिंह चौहान, डॉ.जयदीप पोपली, श्रीमती पुष्पलता साबले, बैतूल सेवाकेंद्र प्रभारी ब्रह्माकुमारी मंजू दीदी, ब्रह्माकुमारी सुनीता दीदी सहित अनेक लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी को पर्यावरण को संरक्षित करने की प्रतिज्ञा कराई गई। जिसमें सभी ने साल में कम से कम पांच पेड़ लगाकर उनके संरक्षण तथा अपने आसपास के जल स्रोतों को साफ-सुथरा रखने एवं प्लास्टिक उपयोग नहीं करने का संकल्प लिया।

Comments

Popular posts from this blog