श्री श्री ज्ञान मंदिर के बच्चों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

ओझाढ़ाने की झुग्गी से ताल्लाक है दोनो बच्चों का



बैतूल। बच्चे अगर ठान ले और उन्हें सही मार्गदर्शन मिले तो सफलता उनके कदम चूमती है। विगत दिनों एमपी बोर्ड की कक्षा 8वीं के नतीजे आए हैं जिसमें झुग्गी इलाके ओझाढ़ाने के दो बच्चों ने शानदार प्रदर्शन किया है। दोनो बच्चे आर्ट ऑफ़ लिविंग द्वारा संचालित श्री श्री ज्ञान मंदिर हमलापुर जो की स्लम एरिया में गरीब तबके के बच्चों  के लिए निशुल्क संचालित स्कूल में अध्ययनरत हैं। जिसमें दिशा उइके आज आठवीं बोर्ड में 86 प्रतिशत परीक्षा उत्तीर्ण की साथ ही जिले के उत्कर्ष विद्यालय में भी उसका चयन हो गया है। दिशा के पिता की मृत्यु हो गई है और माता मजदूरी करती है। ऐसे ही मनीष मनोहर धुर्वे जो इन्होने भी 70 प्रतिशत अंक आठवीं बोर्ड परीक्षा उत्तीर्ण की है। दोनो बच्चे अपनी सफलता के श्रेय अपनी मेहनत और गुरूजनों को देते हैं। उल्लेखनीय है कि इस बस्ती में शिक्षा का स्तर बेहद निम्न है और श्री श्री ज्ञान मंदिर द्वारा यहां के बच्चों को समझाईश देकर शाला लाकर शिक्षा के अच्छे वातावरण में इनके उज्जवल भविष्य पर फोकस किया जाता है। इनकी इस उपलब्धि पर संस्था की प्राचार्या ने कहा कि यह दोनो बच्चो की सफलता के कारण झुग्गी के और भी बच्चे शिक्षा के लिए प्रेरित होंगे। दोनो बच्चों की सफलता पर स्कूल स्टाफ, ईष्ट मित्रों और परिजनों ने बधाई दी है। 

Comments

Popular posts from this blog