गोपाष्टमी कृष्ण की करुणा, प्रकृति और देवत्व के बीच संबंध की याद दिलाती है

धूमधाम से मनाई गोपाष्टमी


बैतूल। गोपाष्टमी पर गौ माता पूजन बोरीवाले बाबा की तपोभूमि रानीपुर माधव गौशाला आश्रम में बुधवार को विश्व हिंदू परिषद द्वारा गोपाष्टमी पर्व के अवसर पर भव्य गौ माता पूजन, वैदिक मंत्रोच्चार के बीच श्रद्धालुओं ने गौ माता का अभिषेक व आरती की। इस मौके पर प्रांत गौ रक्षा प्रमुख कृष्णकांत गावंडे ने कहा कि मान्यता है कि जिस दिन नंद बाबा की आज्ञा पाने के बाद भगवान श्री कृष्ण ने गौ चारण प्रारंभ किया वह कार्तिक मास की अष्टमी तिथि ही थी। तभी से इस पावन दिन को गोपाष्टमी के रूप में मनाया जाने लगा। एकल अभियान श्री हरि कथा जिला अध्यक्ष गौ ग्राम संस्कृति संरक्षण समिति संस्थापक वीरेंद्र बिलगया ने कहा कि गोपाष्टमी भगवान कृष्ण की दिव्य करुणा और मानव, प्रकृति और देवत्व के बीच पवित्र संबंध की याद दिलाती है। इस त्योहार को भक्ति भाव से मनाने से सुरक्षा, कृतज्ञता और सद्भाव का शाश्वत संदेश प्रबल होता है। इस अवसर पर हनुमान शक्ति जागरण जिला प्रमुख शिवम पात्रेकर राहुल, सनातन सेवा धर्म समिति जिला अध्यक्ष भवानी गावंडे विश्व हिंदू परिषद जिला अध्यक्ष जयदीप रूनवाल, जिला मंत्री श्याम  राठौर जिला सह मंत्री राजू ठाकुर, जिला सह मंत्री प्रकाश गारवे, जिला सुरक्षा प्रमुख सतनाम सिंह बावरा जिला गौ रक्षा प्रमुख दुर्गेश भारती जिला साह गौ रक्षा प्रमुख दुर्गेश ठाकुर, प्रखंड संयोजक हिमांशु ठाकुर, जिला सह सतसंग प्रमुख ज्ञानी रामजी गंगारे, बलराम यादव प्रखंड संयोजक शाहपुर  दुर्गेश यादव खंड मंत्री पावर झंडा खंड शाहपुर प्रखंड सहित कार्यक्रम में बड़ी संख्या गौभक्त और ग्रामीण जन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन भंडारा प्रसादी के साथ हुआ।

Comments

Popular posts from this blog