डॉक्टर्स ने आंगनवाड़ी पहुंच कर बताया,
गर्भवती महिलाओं पोषण बेहद जरूरीबैतूल। पोषण की पाठशाला महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा चलाए जा रहा है। पोषण पखवाड़े के अंतर्गत आज रेडक्रॉस के डॉक्टर्स शहर की तिलक वार्ड, टैगोर वार्ड, जयप्रकाश वार्ड,सुभाष वार्ड, विवेकानंद वार्ड की आंगनवाडिय़ों में पहुंचे और वहां उपस्थित गर्भवती महिलाओं, धात्री महिलाओं एवं छोटे छोटे बच्चों को पोषण, साफ सफाई, मिलेट्स, विटामिन, प्रोटीन, मिनरल्स एवं टीकाकरण के बारे में जानकारी दी। उन्होने बताया कि शिशु के गर्भधारण से लेकर जीवन के तीन वर्ष तक का समय यानी 1000 दिनों तक का समय बहुत महत्वपूर्ण होता है। इस समय में ही बच्चों की पौष्टिकता पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है यही वह समय होता है। जब बच्चे का शारीरिक और मानसिक विकास होता है और यही से वह स्वस्थ भारत की नींव का निर्माण करता है इसलिए नींव मजबूत तो शरीर मजबूत,और शरीर मजबूत तो हमारा देश मजबूत होता है। स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क निवास करता है इसलिए हमें बच्चों की पोषण पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। इस जन जागरूकता कार्यक्रम में डॉ.आनंद नरवरे, डॉ.प्रियेश पात्रीकर,डॉ.मैथली पात्रीकर, डॉ.सुमित मदरेले, डॉ.अरुण उच्चसरे, रेडक्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष डॉ अरुण जयसिंहपुरे एवं विभाग की सुपरवाइजर श्रीमती रूपा मिश्रा, श्रीमती गुनता उईके, श्रीमती राखी ज्ञानचंदानी एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका उपस्थित थीं।
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
Comments
Post a Comment