अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए गुल्लक की भेंट

बैतूल। अयोध्या में भव्य श्री राम मंदिर निर्माण के लिए अब


छोटे-छोटे बच्चे भी बढ़-चढक़र हिस्सा ले रहें हैं। इसी परिपेक्ष्य में शनिवार को टैगोर वार्ड में समाजसेवी राजेश मदान की छोटी बच्ची कु.भव्या मदान द्वारा वर्ष भर से अपनी गुल्लक में जमा की हुई पूरी राशि श्री राम मंदिर निर्माण धन संग्रह टोली को भेंट की। जिसमें संघ के जिला व्यवस्था एवं निधि प्रमुख दिनेश सोनी, नगर कार्यवाह मनोज देशमुख, भगवत चढ़ोकार, लतेश पंवार, मनोज तरुडक़र, अजय टंडन,पिंटू परिहार, बबलू पंवार, कल्पना तरुडकर आदि अन्य कार्यकर्ता प्रमुख रूप से शामिल थे। समाजसेवी राजेश मदान एवं परिवार द्वारा अपने निवास पर संघ कार्यकर्ताओं का तिलक आरती व पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया। तत्पश्चात उनकी सुपुत्री ने अपनी गुल्लक संघ कार्यकर्ताओं को भेंट करते हुए अयोध्या जी में श्री राम मंदिर निर्माण में अपनी सहभागिता दर्ज की। विदित हो कि टैगोर वार्ड में संदीप सोनी, समाजसेवी डॉ मंगल प्रसाद अग्रवाल, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष अल्केश आर्य, जितेंद्रसिंह ठाकुर, दीपू सलूजा, लतेश पंवार,भगवत चढोकार, चैतराम मानेकर,प्रवीण गुगनानी सहित अन्य कई वार्डवासियों द्वारा तन मन धन से अयोध्या में भव्य मंदिर निर्माण हेतु निधि संग्रह टोली को धनराशि प्रदान की जा रही है।

Comments

Popular posts from this blog