कला के क्षेत्र में भी कॅरियर बनाया जा सकता है:निलय डागा

विधायक ने फीता काटकर किया आर्ट मेले का शुभारंभ



बैतूल। सिविल लाईन बैतूल में भूमि एजुकेशन हब के तत्वावधान में आर्ट मेले का आयोजन किया गया। मेले का उद्घाटन बैतूल विधायक निलय डागा व श्रीमती दीपाली डागा द्वारा फीता काटकर शुभारंभ किया। इस मौके पर निलय डागा ने कहा कि यह एक शानदार प्रयास है और इससे नवोदित कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच मिलेगा। उन्होने कहा कि वर्तमान में कला के क्षेत्र में भी कॅरियर बनाया जा सकता है और यह हॉबी के साथ रोजगार में भी सहायक है। संस्था के अध्यक्ष जितेन्द्र विश्वकर्मा ने बताया कि यह मेला 17 जनवरी तक दोपहर 12 से शाम 6 बजे तक संचालित होगा जिसमें सभी कलाप्रेमी आकर अवलोकन कर सकते हैं। संस्था के अर्पित कमाविसदार ने बताया कि इस मेले का उद्देश्य जिले की युवा कलाकारों की प्रतिभाओं को निखारना है। मेले को देखने कलाप्रेमी बड़ी संख्या में आ रहें है और मुक्त कंठ से सराहना कर रहें हैं।  

Comments

Popular posts from this blog