शहर में चरमरा रही है टे्रफिक व्यवस्था


शिवसेना ने सौंपा ज्ञापन
बैतूल। शिवसेना बैतूल द्वारा शहर में अव्यवस्थित ट्राफिक को दुरूस्त करने की मांग को लेकर यातायात प्रभारी को ज्ञापन सौंपा। इस संबंध में नगर अध्यक्ष विजेन्द्र गोले ने बताया कि प्रशासन के आदेशानुसार सुबह 7 बजे से रात्रि 10 बजे तक शहर में भारी वाहनों का प्रवेश निषेध है। विगत माह से देखा जा रहा है कि भारी वाहन शहर में दिन-दहाड़े तेज रफ्तार से आते-जाते रहते हैं और शहर के मुख्य मार्गो पर खड़े होकर व्यापारियों की दुकानों के सामने लोडिंग-अनलोडिंग करते रहते हैं जिससे ट्राफिक तो जाम होता ही है साथ ही दुर्घटना की आशंका हमेंशा बनी रहती रहती है। महेश राठौर व ऐजाज अली ने बताया कि कारगिल चौक और कॉलेज चौक पर एलएफस व आरडी स्कूल की छुट्टी के वक्त चौक पर भारी संख्या में ट्राफिक हो जाता है और बच्चों के दुर्घटना होने की प्रबल संभावना रहती है। इसलिए इस समय ट्राफिक व्यवस्था दुरूस्त की जाए। नवीन सोनी व प्रदीप जैसवाल ने बताया कि यात्री बसें अपने निर्धारित स्थान के अलावा हर कहीं रूक जाती है, जिससे ट्राफिक व्यवस्था अवरूध होती है, बसें अपने निर्धारित स्थान पर ही रूके इसकी व्यवस्था की जाए। ज्ञापन में मांग की गई है कि उक्त बिंदुओं को गंभीरता से संज्ञान में लेते हुए तत्काल कार्यवाही की जाए अन्यथा शिवसेना आंदोलन के लिए बाध्य होगी। इस अवसर पर विजय चौहान, मनोज कर्वे, रोहित ढोलेकर, सन्नी खरे आदि मौजूद थे। 

Comments

Popular posts from this blog