दो पहिया वाहन का लाईसेंस शहर में ही बने, 

खोली जाए आरटीओ की एक छोटी शाखा


शिवसेना ने सौंपा ज्ञापन

बैतूल। शिवसेना बैतूल द्वारा आरटीओ कार्यालय की शाखा बैतूल में खोलने, जिसमें सिर्फ दो पहिया वाहन और लाईट के लिए लाईसेंस बनाने की व्यवस्था की मांग को लेकर कलेक्टर बैतूल को ज्ञापन सौंपा। इस संबंध में  संगठन के नगर अध्यक्ष विजेन्द्र गोले ने बताया कि आरटीओ कार्यालय लगभग 2 वर्ष पूर्व बैतूल शहर में था अब यह कार्यालय साकादेही में स्थानांतरित हो गया है। बैतूल से साकादेही आना-जाना मिलाकर लगभग 24 किमी होता है। उल्लेखनीय है कि बुजुर्गो का ड्राईविंग लाईसेंस मात्र 5 वर्षो के लिए बनता है और कम से कम 2 से तीन चक्कर लगाना पड़ता है साथ ही 18 वर्ष के लडक़े-लड़कियों को भी अपना लाईसेंस बनवाने के लिए साकादेही जाना पड़ता है। नवीन सोनी व महेश राठौर ने बताया कि साकादेही दूर होने के साथ यहां पर ट्रेफिक भी बहुत ज्यादा होता है। ऐसे में बुजुर्ग और बच्चों को इतनी दूर आने-जाने में बहुत मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है और यह जोखिम भरा भी है। ज्ञापन में मांग की गई है कि आरटीओ कार्यालय की एक शाखा बैतूल में खोली जाए जिसमें सिर्फ लाईट और दो पहिया वाहन के लिए लाईसेंस बनाने की सुविधा हो शेष कार्य जैसे की भारी वाहनों का फिटनेस आदि कार्य साकादेही से ही संपादित हो। इस मौके पर विजय चौहान, मोहित कुमार,गोलू मलवे, मोनू बारस्कर, गणेश कवड़े, निलेश झरबड़े, राहित ढालेकर, विक्की खड़से, हर्ष प्रधान आदि मौजूद थे। 

Comments

Popular posts from this blog