सर्वे कर पट्टा दिया जाए
आझाढ़ाना के निवासियों ने सौंपा ज्ञापन
बैतूल। ओझाढाना लोहिया वार्डवासियों द्वारा सर्वे में नाम जोडक़र पट्टा देने की मांग को लेकर जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। इस संबंध में मनोहर लाल धुर्वे ने बताया कि यहां के कई क्षेत्रवासी बीपीएल कार्ड धारी है और इनके पास आधार कार्ड, राशन कार्ड, पहचान पत्र, समग्र आईडी है। रोहित कुमार धुर्वे ने बताया कि ओझाढ़ाना लोहिया वार्ड में यह लोग विगत लगभग 70 वर्षो से अधिक समय से निवासरत है। यहां आस-पास के सभी रहवासियों को पट्टा मिल गया है पर इन्हें पट्टा नहीं मिला है। पूर्व में इनके द्वारा अनेकों बार संबंधित जिला प्रशासन, जिला प्रतिनिधियों को आवेदन दिया जा चुका है। ज्ञापन में मांग की गई है कि सर्वे सूची में हमारा नाम जोड़ते हुए पट्टा दिया जाए। ज्ञापन सौंपते हुए विनोद धुर्वे, रोहित परते, अषाडु उइके आदि वार्डवासी मौजूद थे।

Comments
Post a Comment