नियोजित तरीके से मरीजों को ठगा जा रहा है
शिवसैनिकों ने दवाईयों की कालाबाजारी का पुलता फूंका
बैतूल। शिवसैनिकों ने दवाइयों को उचित मूल्य पर उपलब्ध कराने और कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्यवाही की मांग करते हुए दवाइयों को महंगे दामों पर बेचने और कालाबाजारी किए जाने के विरोध में दिलबहार चौक पर पुतला दहन किया। शिव सेना जिला अध्यक्ष विजेंद्र गोले ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष ठानेश्वर महावर के निर्देश पर प्रदेश भर में दवाइयों की हो रही कालाबाजारी पर अंकुश लगाने अभियान शुरू किया गया है। इसी के तहत आज शिवसेना के कार्यकर्ताओं ने दिलबहार चौक पर कालाबाजारी के खिलाफ पुतला दहन कर उचित कार्रवाई किए जाने की मांग की। श्री गोले ने बताया कि कुछ विक्रेता लोगों की मजबूरी का फायदा उठाकर अधिक दामों में दवाइयों की बिक्री करने के साथ ही कालाबाजारी भी करते हैं। ऐसे लोगों पर जब तक प्रकरण दर्ज नहीं होता शिवसेना द्वारा विरोध दर्ज किया जाएगा। मीडिया प्रभारी रिंकू सक्सेना, व नगर अध्यक्ष रोहित सावनेर ने बताया कि देखा गया है कि एकदम एक जैसे तत्वों से निर्मित दवाईयों की कीमतों में भारी अंतर होता है और डॉक्टर्स मंहगी दवा लिखते हैं जबकि उसी तरह की सस्ती दवा बाजार में उपलब्ध होती है। इस क्षेत्र में नियोजित तरीके से ठगा जा रहा है। इस अवसर पर नगर महामंत्री आकाश चौबे, टिगरिया ग्रामीण अध्यक्ष अरूण गुजरे, कार्यकर्ता मोनू बडकर, सुरेश नामदेव, दीपक नामदेव, महेश धुर्वे, शिवपाल गंगारे, गोलू मरकाम, महेंद्रपाल यादव, जित्तू पंवार और नामदेव खाड़े प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
Comments
Post a Comment