धूमधाम से मनेगा श्री दत्त जन्मोत्सव

श्री दत्त मंदिर समिति की बैठक संपन्न, होंगे अनेक कार्यक्रम


बैतूल। श्री दत्त मंदिर समिति के तत्वावधान में महाराष्ट्र मंडल सिविल लाईन में बैठक संपन्न हुई। इस संबंध में कार्यकारी अध्यक्ष दीपक पात्रीकर ने बताया कि बैठक में श्री दत्त जन्मोत्सव मनाने की रूपरेखा पर विचार-विमर्श करते हुए धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया। कोषाध्यक्ष शरद सप्तपुत्रे एवं सचिव हेमंत देशपांडे ने बताया कि 12 दिसम्बर को प्रात: 5 बजे प्रभात फेरी एवं गुरूचरित्र वाचन, शाम 5 बजे से विश्व जाग्रति मिशन द्वारा भजन संध्या, 14 दिसम्बर को महिला मंडल द्वारा भजन दोपहर 3 बजे से 5 बजे तक, रात्रि 9 बजे सुंदरकांड, 15 दिसम्बर दोपहर 12 बजे भगवान श्री दत्त का सामूहिक अभिषेक, 16 दिसम्बर प्रात: 9 बजे से दत्त मंदिर में ही रक्तदान एवं सामान्य जांच शिविर, 7 बजे सामूहिक आरती, 17 दिसम्बर प्रात: 10 बजे से जयनारायण सर्वोदय विद्यालय के मानसिक दिव्यांग बच्चों द्वारा स्वयं निर्मित वस्तुओं की प्रदर्शनी, रात्रि 7:30 बजे प्रतिभाओं का सम्मान, 18 दिसम्बर दोपहर 12 बजे श्री दत्त भगवान जन्मोत्सव, दोपहर 2 बजे भगवान दत्त की पालकी, शाम 6 बजे से दादाजी धूनीवाले का इक्का प्रारंभ, 19 दिसम्बर शाम 7 बजे इक्का समापन, महाआरती और महाप्रसादी वितरण के साथ कार्यक्रम संपन्न होगा। बैठक में विजय सीते, प्रकाश नाईक, देवेन्द्र पाटील, अनूप रत्नपारखी, श्रीपाद निर्गुडकर, शेखर सोमण, अनिल सांईखेडक़र, कृष्णराव मांडवीकर, पुष्करराज वाठोडक़र, रामभाऊ सांईखेडक़र, प्रभाकर लोहकरे,  विजेता चौबे, सुनिता पंडित, नीता पाटील, रंजना लोहकरे, कांचन पात्रीकर, विनय अग्निहोत्री, सलिल हरदास, प्रशांत साईखेडक़र, दीपक आम्बेकर, भालचन्द पांडे, आशुतोष शर्मा, सोनू हेडाऊ, सुजय पौनीकर, नितीन खराबे, प्रवीण जोशी, सुभाष पौनीकर, राम देव, संकेत व्यास, अच्चित पाठक,चिन्मय जोशी,राहुल पाठक, श्रीकांत जोशी आदि मौजूद थे। 


Comments

Popular posts from this blog