मानवाधिकारों से वंचित करना मानवता को चुनौती देना है
एनएचआरएसीएसीबी ने मनाया मानव अधिकार दिवस
बैतूल। राष्ट्रीय मानव अधिकार अपराध एवं भ्रष्टाचार विरोधी ब्यूरो (एनएचआरएसीएसीबी)की महिला विंग ने आगंववाड़ी केन्द्र राजेन्द्र वार्ड में मानव अधिकार दिवस मनाया और उपस्थित महिलाओं को उनके अधिकारों से अवगत कराया। इस मौके पर एनएचआरएसीएसीबी की राष्ट्रीय महिला उपसचिव मीना खंडेलवाल ने बताया कि दुनिया में हर व्यक्ति का मानवाधिकार है. इसके बारे में हर इंसान को जरूर पता होना चाहिए। संयुक्त राष्ट्र किसी भी सदस्य देश में सत्तासीन सरकार के साथ लोगों को उनके मूल अधिकारों के बारे में शिक्षित करने में एक बड़ी भूमिका निभाता है। पदमा साहू और साक्षी सतीजा ने कहा कि एक इंसान जाति, रंग, धर्म, लिंग, भाषा, राजनीतिक, देश, मूल और जन्म के भेदभाव के बिना सभी मानवाधिकारों का हकदार है। उन्होने कहा कि लोगों को उनके मानवाधिकारों से वंचित करना उनकी मानवता को चुनौती देना है। असमानताओं को कम करना और मानव अधिकारों को आगे बढ़ाना है, सभी मनुष्य स्वतंत्र और सम्मान और अधिकारों में समान हैं। समानता और गैर-भेदभाव के सिद्धांत मानवाधिकारों के केंद्र में हैं। इस अवसर पर पदमा साहू, साक्षी सतीजा, रेखा गुजरे,मीना खंडेलवाल, ममता डहाके, संगीता अग्रवाल, लता नागले, डॉ.मनीषा अग्रवाल, रंजना झोड़ आदि मौजूद थे।
Comments
Post a Comment